मीरानपुर कटरा। फीलनगर गांव में पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर विरोध करने पर कांट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को पति समेत ससुराल वालों ने पीटा और रात में दुधमुंही बेटी के साथ घर से निकाल दिया। इस मामले में तहरीर देने पर भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने एसपी सौरभ दीक्षित को प्रार्थनापत्र देकर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
महिला देकर बताया कि पांच वर्ष पहले फीलनगर गांव के एक युवक से उनका निकाह हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद का यह प्रकरण निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय के पुलिस मध्यस्थता केंद्र को भेजा गया है। संवाद