फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिश्ता टूटने से आहत युवती ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 28 Dec 2023 08:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

एक महीने पहले किसी वजह से युवती का रिश्ता टूट गया था। इससे वह आहत थी। बुधवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
रितु शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एक माह पहले शादी का रिश्ता टूटने से आहत युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि, मामले में परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज निवासी जय नारायण शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री रितु शर्मा का विवाह जलालाबाद में तय हुआ था। गोदभराई की रस्म भी हो चुकी थी। करीब एक माह पूर्व किसी वजह से रिश्ता टूट गया। 

बुधवार को रितु ने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें