फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंजीकरण न होने पर तिलहर में तीन अस्पतालों को नोटिस

Thu, 28 Dec 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अस्पतालों का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ.आसिफ। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान तिलहर में बिना पंजीकरण के संचालित तीन अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ ने तिलहर में मेडिकेयर अस्पताल का निरीक्षण किया जहां अंदर मरीज भर्ती मिले पर अस्पताल का पंजीकरण नहीं था। आसिफ ने नाराजगी व्यक्त कर नोटिस जारी किए हैं। इसी तरह दिल्ली पैथोलॉजी में एलटी जांच करते मिला। डॉक्टर के बारे में जानकारी की तो सही जवाब नहीं दे पाए। वहीं, हरवानपुर में झोलाछाप के उपचार करने की सूचना पर छापा मारा पर वहां कोई भी मरीज नहीं देख रहा था। हालांकि, एक डायरी में उन्हें दवा लिखी मिली। एसीएमओ ने बताया कि तीनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें