परशुरामपुरी में अर्पित गुप्ता को जूस पिलाते एसडीएम। स्रोत : नगर पालिका
जलालाबाद। सरैंया गांव के संपर्क मार्ग के किनारे बने नगर पालिका के पार्क में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित कराने का प्रस्ताव सोमवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हो गया। यह काम तत्काल कराए जाने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री अर्पित गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रांगण में आमरण अनशन शुरू कर दिया।
शाम को एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने अर्पित गुप्ता और उनके साथियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। शाम करीब 5:30 बजे नगर पालिका पहुंचे एसडीएम ने अनशनकारियों से वार्ता की और पार्क में भामाशाह की प्रतिमा चार माह में स्थापित करा देने का ईओ एचएन उपाध्याय से लिखित आश्वासन दिलवाया। ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि जल्द प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी। संवाद