फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने सीओ पर लगाया अभद्रता करने का आरोप, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक वकील ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान सीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को इसका पता लगने साथी वकील भड़क गए। उन्होंने सीओ का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वकीलों की सीओ से नोकझोंक भी हुई। सीओ ने काफी देर वार्ता के बाद बमुश्किल वकीलों को शांत किया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े वकील शिखर रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को गांव नाहिल के कुछ लोग सीओ ऑफिस में बयान दर्ज कराने आए थे। तीन बजे तक सीओ के नहीं मिलने के बाद नाहिल के लोगों ने वकील शिखर रस्तोगी से संपर्क किया और समस्या बताई। इस पर शिखर रस्तोगी ने सीओ को फोन करके मामले की जानकारी दी। आरोप है कि सीओ ने उनसे ठीक से बात नहीं की और अभद्र व्यवहार किया।
बृहस्पतिवार की सुबह वकील कोर्ट पहुंचे तो शिखर रस्तोगी ने उन्हें मामले की जानकारी दी। शिखर रस्तोगी से अभद्रता की बात पर वकील भड़क गए और कार्यालय पहुंचकर सीओ नवनीत कुमार नायक का घेराव कर लिया। इस दौरान सीओ से वकीलों की जमकर नोकझोंक भी हुई। एक घंटे तक चली वार्ता के बाद सीओ ने कहा कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। वकीलों का वह बेहद सम्मान करते हैं। इसके बाद वकील शांत हो गए और वापस लौट गए। सीओ से वार्ता के दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केएन सिंह राठौर, महामंत्री मुकेश द्विवेदी, ओमपाल यादव, राजकुमार रावत, अनिल सिंह, सुधीर सक्सेना, सुबोध वर्मा, राजू मिश्रा, अमरपाल गर्चा, केसी राजपूत सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

वकीलों की समस्या थी कि सीओ ऑफिस में आते हैं तो ठीक व्यवहार नहीं होता है। मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं हुआ है, फिर भी पहला मामला संज्ञान में आया है। आगे से इस मुद्दे पर ध्यान दिया जाएगा। किसी वकील को कोई समस्या नहीं होगी।
नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
वकील शिखर रस्तोगी ने सीओ के अभद्रता करने की जानकारी दी थी। जिस पर मेरे साथ सभी वकील साथियों ने जाकर सीओ से वार्ता की। सीओ ने कहा कि इस बात को समाप्त कर दो, आगे से ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसीलिए मामले को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

केएन सिंह, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें