सोमवार को शहर में छाए घने बादल। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह तेज धूप निकली तो उमस बढ़ गई। दोपहर में काले बादल छाए लेकिन बूंदाबांदी के बाद उड़ गए। गन्ना शोध संस्थान के मौसम विभाग के मुताबिक उमस बनी रहेगी। अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को 2.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा उत्तरी में बदल गई है। ऊंचाई पर बादल छाए हुए हैं।