फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूप निकलने से बढ़ी उमस, फिर बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में धूप निकलने और पूर्वी हवा चलने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। तापमान में भी वृद्धि हुई। वायुदाब गिरा होने से बारिश होने के फिर आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को 4.2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चलने से उमस बढ़ गई है। तापमान में भी वृद्धि हुई है। आर्द्रता 77 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे बारिश होने के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें