फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे तुले गन्ना, सेंटर पर नहीं आ रही पर्चियां

Tue, 20 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बहादुरपुर बुजुर्ग के किसानों ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि उनके सेंटर पर पर्चियां ही नहीं आ रही है। इससे वह अपना गन्ना नहीं तुलवा पा रहे हैं। किसानों ने एसडीएम से जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है। गांव के शिववीर सिंह, दिनेश मिश्रा, पदम सिंह, प्रदीप सिंह, कामता प्रसाद, दिलीप शुक्ला, गुरविंदर सिंह आदि ने एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि निगोही की डालमियां चीनी मिल का गन्ना सेंटर पुवायां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर बुजुर्ग में लगा हुआ है। इस सेंटर पर कई दिन से किसानों की पर्चियां ही नहीं आ रही है। कुछ किसानों ने तो पर्चियां आने के इंतजार में अपना गन्ना भी कटवा लिया है। उन्होंने कहा कि मिल के कर्मचारी जान बूझकर किसानों को परेशान कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन उन लोगों को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी। इस संबंध में डालमिया मिल के जीएम केन रणधीर सिंह का कहना है कि मिल गेट की तौल से गन्ना सेंटर काफी आगे चल रहे हैं। पर्चियां भी समय से जारी हो रही है। फिर भी अगर कहीं समस्या है तो दिखवाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें