फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग लगने से घर का सामान राख, दो गाएं झुलसीं

Mon, 12 Jun 2023 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव टाटराबाद में घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर दो गाएं भी झुलस गईं। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव के मलखान कश्यप के घर रविवार शाम दावत देने के लिए गांव के ही रिश्तेदार आए थे। सभी लोग घर के बाहर बैठकर बातें कर रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोस में पड़े छप्पर को भी आग ने अपनी चपेट में लिया। इस दौरान पड़ोस में बंधी दो गाएं झुलस गईं। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें