फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की जान गई

Mon, 12 Jun 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ृतक अजीत सिंह।फाइल फोटो
विज्ञापन
बंडा। गन्ने की फसल चर रहे सांड़ ने भगाने आए वृद्ध को पटक कर घायल कर दिया। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव खरगापुर निवासी 92 वर्षीय अजीत सिंह शनिवार शाम अपने खेत में गन्ने की फसल चर रहे सांड़ को भगाने गए थे। तभी सांड़ ने उन्हें सींगों पर उठाकर पटक दिया। उनके पेट में सींग घुस गया। मौके पर पहुंचे उनके पुत्र सुच्चा सिंह ने किसी तरह सांड़ को भगाया। इसके बाद वह परिजनों के साथ घायल पिता को इलाज के लिए लेकर बरेली लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अजीत सिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है ।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से किसान से लेकर सभी लोग परेशान हैं। आए दिन कहीं सड़क पर छुट्टा पशुओं की चपेट में आकर लोग जान गंवा रहे हैं, तो कहीं खेतों की रखवाली के दौरान छुट्टा पशुओं के हमले के शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थलों में भिजवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन बंडा क्षेत्र में एक भी छुट्टा पशु नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें