फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर गृहस्थी की डोर से बंधे 22 जोड़े

Mon, 11 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
। कोरी समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से वृहद रूप से द्वितीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 23 युवाओं को गृहस्थी की डोर से बांधा गया। समारोह में कई जनपदों के सजातीय बंधुओं ने सहभागिता कर उसे भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए समारोह में पटना से आए विजय पटवारी, राम संजीवन कोरी, प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश कोरी, संगीता कोरी, राम खिलावन आदि ने सामूहिक विवाह को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए जिला इकाई के प्रयास की सराहना की। सभी जोड़ों को एक-एक सिलाई मशीन, बर्तन, बेड, संदूक समेत अन्य उपहार भी दिए गए। जिलाध्यक्ष राम औतार कोरी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में नगराध्यक्ष मनीष कुमार, मनोज कुमार, रवि कमल, किशन लाल, सुमित रंजन वर्मा, पंकज कुमार, पुत्तूलाल, संजीव कुमार, नीरज कुमार, चंद्रपाल, राम रतन वर्मा, बिजराम फौजी आदि का योगदान रहा। 

इन युवाओं ने थामा एक-दूसरे का हाथ
कोरी समाज के सामूहिक विवाहोत्सव में सुखपाल ने शिवरानी, सर्वेंश कुमार ने शिवा देवी, मुनीश कुमार ने सोनी देवी, प्रभाकर ने कमला, कन्हैया लाल ने मधु, रजनीश ने यशोदा, राज कुमार ने पूजा देवी, राजेश ने सुषमा देवी, अनिल कुमार ने सुनीता देवी, हरीश कुमार ने ज्योति, मनीष ने रामशीला, अवनीश ने नीलम देवी, परशुराम ने पूजा देवी, अवनीश कुमार ने महेश्वरी देवी, अजय कुमार ने अर्चना देवी, राज कुमार ने बीना, रघुवीर ने मोहिनी देवी, कमलेश ने लक्ष्मी, जीत कुमार ने रीतू देवी, विपिन कुमार ने हिना, अनुराग ने प्रतिभा और प्रवीण कुमार ने ललिता का हाथ थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें