फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिन में गर्म हवाओं ने किया बेहाल, रात में बारिश और ओलों ने दी राहत

Sun, 28 Apr 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
धूप से बचाने के लिए बच्चे को साड़ी में छिपा कर ले जाती बाइक सवार महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात का तापमान सीजन के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिन में भी तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। रात करीब 11:30 बजे आंधी के साथ आई तेज बारिश और ओलों ने लोगों को राहत दी। इससे तापमान भी गिर गया। आंधी और बारिश आने के बाद बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। शहरभर में देर रात तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। गर्म हवा का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें