शानिवार को तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। पछुआ हवा से दिन में गर्म हवा का असर रहा। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार सुबह आर्द्रता बढ़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा होने से रविवार को तेज धूप होने से मौसम शुष्क और तापमान में और वृद्धि का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। वायुदाब सात मिली बार गिरा हुआ है। आर्द्रता 28 प्रतिशत है, इससे वातावरण में नमी कम हुई है। उत्तरी हवा चल रही है। इसके असर तापमान और बढ़ने की संभावना है।