निगोही पुलिस की गिरफ्त में डॉ.शिवरतन। स्रोत: पुलिस
निगोही। कस्बे के विनायक अस्पताल में करीब तीन माह पूर्व प्रसव के दौरान संडाखास गांव के रमेश की पत्नी पुष्पा देवी की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल के संचालक डॉ. शिवरतन को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय भेजे जाने पर आरोपी डॉक्टर को वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जनवरी में पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजनों ने विनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पुष्पा की मौत हो जाने पर उनके पति रमेश ने अस्पताल के संचालक सहित स्टाफ के तीन अन्य सदस्यों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में थी।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को कैमुआ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।