फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के गैरहाजिर रहने पर अस्पताल में बवाल

Sun, 11 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में लाठी चलने से तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर नहीं मिला। इस पर लोग भड़क गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव कैमहरिया निवासी नाबिर और इकबाल के में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। नाबिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम इकबाल गाली गलौज करने लगा। मना करने पर इकबाल, मखसाना और रुखसाना ने उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पुत्र सुलेमान बचाने आया तो उसे भी पीटकर घायल कर डाला।
उधर, दूसरे पक्ष से इकबाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बंटवारे को लेकर नाबिर, सुलेमान, उस्मान ने उसके घर हमला बोल दिया और लाठी, डंडों से पीटकर कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी अफसाना, पुत्री सराना और रुखसाना को भी पीटकर घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन

देर राम घायल सरकारी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अस्पताल में कोई डॉक्टर ही मौजूद नहीं था। घायलों को देख तमाम लोग अस्पताल में जमा हो गए और घायलों को इलाज नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद वार्ड कर्मचारी ने घायलों की मरहम पट्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें