गुणवत्ता में महिला अस्पताल को मिले 87.6 फीसदी अंक
मंडलीय गुणवत्ता मूल्यांकन टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने महिला अस्पताल में प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने महिला अस्पताल को 87.6 फीसदी अंक दिए। मंडलीय गुणवत्ता निरीक्षण टीम बरेली के प्रतिनिधि रामसमुझ चौधरी, डॉ. आशीष यादव अस्पताल में गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं के अलावा ऑपरेशन थियेटर के उपकरणों आदि की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टीम ने मौजूद स्टॉफ को ओटी की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए टिप्स दिए। टीम ने स्टॉफ और डॉक्टरों को ग्लब्स कैसे पहने ताकि संक्रमण न हो और ग्लब्स भी फटे नहीं। इसके अलावा मरीजों की बेहतर सेवा के लिए रोगी कल्याण समिति मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह की सराहना की। टीम ने सीएमएस डॉ. रेखा शर्मा के साथ बैठकर निरीक्षण की समीक्षा की। महिला अस्पताल को मूल्यांकन में 87.6 फीसदी अंक देकर आगे के मूल्यांकन के लिए प्रादेशिक टीम को अवगत कराया गया। इस दौरान जिला क्वालिटी कंसलटेंट डॉ. तौकी नबी, आरएसके मैनेजर सूर्य प्रताप, क्वालिटी मैनेजर जिला महिला अस्पताल डॉ. आरती रानी मौजूद रहीं।