हादसे के बाद बस चालक फरार
फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर अल्हागंज क्षेत्र के बाइपास स्थित कृष्णा ढाबा के पास शाम छह बजे उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर गिरे चांदनी और फिरोज को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया। इसके बाद चालक बस लेकर भाग गया।हादसे में इरशाद व शबाना घायल हो गए।
भाई-बहन को कुचलने वाले वाहन की तलाश
दूसरी बाइक पर सवार ब्रजकांत निवासी गांव सलिया थाना हरपालपुर, हरदोई को भी गंभीर चाटें आई हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ब्रजकांत व इरशाद को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान इरशाद की भी जान चली गई। अल्हागंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि भाई-बहन को कुचलने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।