फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर बर्खास्त, अवर अभियंता का रोका वेतन

Tue, 03 May 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
आशा वर्कर बर्खास्त, अवर अभियंता का रोका वेतन
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने मंगलवार को एसपी डॉ. मनोज कुमार और सीडीओ पुलकित खरे के साथ लोहिया समग्र ग्राम गोरा बकैनियां में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी कामों में लापरवाही उजागर होने पर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी तो पोषण मिशन के तहत अति कुपोषित बच्चों की दशा में सुधार पाए जाने पर ग्राम प्रधान को शाबाशी मिली। निरीक्षण में पता चला कि आठ साल पहले बने डेढ़ किमी लंबा संपर्क मार्ग खराब हो गया है और गांव के तमाम घरों में शौचालय नहीं बन पाए हैं। गोरा और बकैनिया को जोड़ने के लिए एसडीएम विजय शंकर दुबे को मंडी परिषद से लिंक रोड बनवाने के निर्देश दिए। विद्युतीकरण का जायजा लेने पर पता चला कि गांव में केवल 73 कनेक्शन हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के जेई कभी नहीं आते। डीएम ने जेई का वेतन रोकने के और पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन को गांव में र्कैंप लगाकर नए कनेक्शन जारी करने को कहा। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि 37 गर्भवती महिलाओं में 16 के प्रसव गांव स्थित घरों पर कराए गए हैं। आशा वर्कर गांव के बजाय जैतीपुर में रहती है। डीएम ने इसे कार्यगत शिथिलता मानते हुए आशा वर्कर की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि गांव में छह अति कुपोषित बच्चों को ग्राम प्रधान छत्रपाल द्वारा प्रतिदिन एक गिलास दूध, गुड़ और केला उपलब्ध कराए जाने से दो बच्चों की हालत में सुधार हुआ है। डीएम ने इसके लिए ग्राम प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि गांव को खुले में शौचमुक्त कराने पर भारत सरकार से पुरस्कृत कराया जाएगा। इस मौके पर एसपी डॉ. मनोज कुमार ने रजिस्टर नंबर आठ चेक करके गांव के अपराधियों का ब्यौरा लिया और ग्रामीणों को अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना थाने में देने में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें