फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल ‘तेरा’ को मिला उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार

विज्ञापन
सरताज अली को सत्र 2020-21 के उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सरताज अली सहित क्षेत्र के पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सिंधौली के बीआरसी सभागार में कायाकल्प योजना व कंपोजिट ग्रांट से प्राथमिक विद्यालय तेरा को आकर्षक विद्यालय का स्वरूप प्रदान करने के लिए सरताज अली को 2020-21 के उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय तेरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौरा, प्राथमिक विद्यालय कठवा, कोरोकुइंया और प्राथमिक विद्यालय बलेटू शामिल रहे। इस मौके पर रितेंद्र कुमार, शरद चौहान, सूर्यनारायण सिंह, राधापाल, अंशुमान सिंह, सुदेश चौहान, गयास अहमद, अनुरोध बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें