फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान

Sun, 28 Apr 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एस एस लॉ कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित अधिवक्ता। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस लॉ कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह व पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। पुराने छात्रों ने अपने अनुभव विधि के विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
विज्ञापन

मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती और कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सीबीए अध्यक्ष नारायण दत्त त्रिपाठी, महासचिव राजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी तथा कृपा शंकर वाजपेयी समेत समस्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्मृति चिह्न दिए।
सीबीए अध्यक्ष नारायण दत्त त्रिपाठी, पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष ओम सिंह, सचिव फिरोज हसन खान ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें