होली के मद्देनजर मंगलवार को आरसी मिशन थाने में एसपी सिटी की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। अफसरों ने लाट साहब जुलूस के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों ने मांग उठाई कि जुलूस के दोनों ओर सुरक्षाकर्मी रस्सी लेकर उसके साथ चलते रहें, जिससे उपद्रवी लोग रस्सी क्रास कर बाहर न निकल सके। इस मौके पर एसपी सिटी कमल किशोर ने कहा कि जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जायेगी। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे आदि भी लगाए जाएंगे, जिससे उपद्रवियों पर सुरक्षा बल विशेष नजर रखेगा। इससे अनहोनी की आशंका होने से पूर्व ही उनसे निपट लिया जाए। बैठक में अरविंद दीक्षित, संजीव गुप्ता, संजय मिश्रा, लल्ला सिंह, अनुज त्रिवेदी, रामसनेही राठौर, टीनू गुप्ता, पंकज मिश्रा, प्रदीप तिवारी, संतोष शुक्ला, राजेंद्र राठौर, राशिद खां, गौस खां, जाहिद हुसैन, शंकर लाल गुप्ता, मो. इमरान, वाहिद खां, मौलाना इमरान, रामपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।