फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करवाचौथ की पूजा से पहले उजड़ा मनोरमा का सुहाग

Mon, 21 Oct 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मंजेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
देवकली/बंडा। दावत से घर लौट रहे गांव उदरा टिकरी निवासी मंजेश (28) की हादसे में मौत हो गई। करवाचौथ से एक दिन पहले सुहाग उजड़ने से उनकी पत्नी मनोरमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी नन्हें यादव के पुत्र मंजेश प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। साथ में खेतीबाड़ी भी करते थे। शनिवार को वह उगनापुर गांव में अपने दोस्त के घर दावत में गए थे। खाना खाने के बाद रात आठ बजे वह अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में राधा स्वामी आश्रम के पास उनकी बाइक में किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के चाचा रमाकांत ने बताया कि पुलिस ने भतीजे को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। करवाचौथ से एक दिन पहले पति की मौत से पत्नी मनोरमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मंजेश अपने पीछे पुत्र अर्पित, मां गुड्डी देवी को रोता-बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें