फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होमगार्ड परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की परीक्षा शनिवार से प्रारंभ होगी। 13 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में प्रत्येक पाली में 5424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर शुक्रवार रात से परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक होगी। तीन दिवसीय परीक्षा को लेकर तैयारियों को पूरा करा लिया गया है। परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें