फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंगियों को किया जा रहा चिन्हित

Wed, 09 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो / शाहजहांपुर
विज्ञापन
होली के हुड़दंगियों को किया जा रहा चिन्हित
विज्ञापन
होली का पर्व नजदीक आते ही पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पुलिस ने हुड़दंगियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। हुड़दंगियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने बड़े लॉटसाहब के रूट पर रूट मार्च निकाला। लॉट साहब के जुलूस को शांतिपूवर्क निपटाने की लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस ने शरारती तत्वों और हुड़दंगियों को चिन्हित कर पांबद किया जा रहा है। इसके साथ बड़े लॉट साहब के जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले घरों में रहने वाले युवकों की फोटोग्राफी की जा रही है। पुलिस प्रशासन से शहर में खुफिया तंत्र भी हुड़दंगियों पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


पुलिस ने निकाला रूट मार्च 
बड़े लॉट साहब के जुलूस के रूट पर बुधवार की शाम एसपी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में रूटमार्च किया गया। कोतवाली से शुरू हुआ रूटमार्च कच्चा कटरा मोड़ होता हुआ लाल इमली चौराहा पहुंचा। इसके  बाद टॉउनहाल होते हुए सदर बाजार से लकड़ी मंडी होते हुए कोतवाली में समाप्त हुआ। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा, सीओ सदर अनुराग दशर्न, सिटी सर्किल के चारों थानों की पुलिस और पीएसी शामिल थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें