फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया, लगाए जयकारे

विज्ञापन
मोहल्ला रोशनगंज में होलिका की पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर सोमवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। इस बीच होलिका मैया की जय के जयकारे लगाए गए। इसी तरह काफी स्थानों पर चार मार्च को तड़के होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

शहर के चौक क्षेत्र में सोमवार की रात में होलिका दहन किया गया। मंडी स्थित देवी मंदिर के पुजारी पंडित अरुण कुमार ने बताया कि चौक क्षेत्र में मुन्नूगंज फाटक, गुदड़ी बाजार और फूलमती मंदिर आदि जगहों पर रात में 11:53 से 12:50 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। कुछ स्थानों पर चार मार्च को तड़के होलिका दहन किया जाएगा। इससे पहले होलिका मैया का विधि-विधान से पूजन किया गया। पंडित अरुण शुक्ला ने बताया कि दो मार्च को चतुर्दशी तिथि शाम 5:18 तक ही रही। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग गई। पूर्णिमा तिथि तीन मार्च को अपराह्न काल में 4:33 बजे तक ही रहेगी। इस दौरान चंद्रग्रहण लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें