फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होलिका दहन आज, चार को खेला जाएगा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार की रात होलिका दहन होगा। पुरोहित के अनुसार, सोमवार की रात 11:53 से 12:50 बजे तक शुभ मुहूर्त है। हालांकि, रंग चार मार्च को खेला जाएगा। चार मार्च को लाट साहब का जुलूस भी निकाला जाएगा। तीन मार्च को चंद्रग्रहण है।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर शहर से लेकर देहात तक होलिका रख दी गईं हैं। होलिका स्थल पर रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई है। दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शुक्ला ने बताया कि दो मार्च को चतुर्दशी तिथि शाम 5:18 तक ही रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। पूर्णिमा तिथि तीन मार्च को अपराह्न काल में 4:33 बजे तक ही रहेगी।
उन्होंने बताया कि वाराणसी से प्रसारित सर्वश्रेष्ठ पंचांग श्री महावीर के आधार पर होलिका दहन का विशेष मुहूर्त दो मार्च को रात में 11:53 से 12.50 बजे तक ही दर्शाया गया है। यह सर्वसम्मति से सभी को मनाना चाहिए। यह मुहूर्त सभी श्रद्धालु को दैहिक, दैविक, भौतिक तीनों तापों से सर्वदा मुक्त रखने वाला सिद्ध होगा। अधिकतर स्थानों पर दो मार्च को होलिका दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें