फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदोष काल में करें होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 28 मार्च रविवार की रात होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन सोमवार को धुलहड़ी होगी। होलिका को सजाने का काम शनिवार से ही शुरू हो यगा। जानकारों के मुताबिक प्रदोष काल में होलिका दहन शुभ होगा। इससे पहले होलिका का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि 28 मार्च को तड़के 3:27 बजे से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसी बीच भद्रा का प्रवेश हो होगा, लेकिन दोपहर 1:53 बजे से भद्रा का साया हट जाएगा। उसके बाद प्रदोष काल में रात 12:40 बजे से पहले होलिका दहन कर सकते हैं। दहन से पहले होलिका का पूजन किया जाएगा। शाम 6:30 से 7:00 बजे होलिका का पूजन करना शुभ होगा।
2747 स्थानों पर होगा होलिका दहन
जिले में 2747 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 217 स्थलों पर होलिका दहन होगा। सदर थाना क्षेत्र में 91, चौक कोतवाली के 75 और थाना रामचंद्र मिशन इलाके में 51 जगह होलिका दहन किया जाएगा। लोगों ने इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें