जजी कचहरी स्थित राजीव सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद जिला जज विष्णु देव शर्मा व
शाहजहांपुर। जजी कचहरी के राजीव सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बार पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जिला जज विष्णु देव शर्मा को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि होली एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि होली में गिले-शिकवे दूर किए जाते हैं। इस दौरान बार अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, महासचिव राजेश अवस्थी, सतेंद्र शुक्ल, सर्वेश चंद्र मिश्र, राजीव मिश्र, अनुभव गुप्ता, अक्षय अवस्थी सहित कई अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष दिनेश दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद