फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का तोहफा : 151 गुम हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए

विज्ञापन
पुलिस लाइन में गुम मोबाइल मिलने पर खुशी जताते लोग, साथ् में खड़े एसपी व एसपी देहात। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस ने खोए हुए मोबाइलों को बरामद कर लौटा दिया है। 151 मोबाइलों की कीमत करीब 35 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। लोग बोले- मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 151 मोबाइलाें के खोने की थानों में सूचनाएं आईं थी। उन्हें सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल को बरामद किया गया। कहा कि मोबाइल गिरने पर या गुम होने पर पुलिस को सूचना दें। सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
मोबाइल को ब्लॉक कराएं, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे, बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र व बरामदगी संभव हो सके। एसपी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। इसके लिए पोर्टल लिंक पर जाएं।
विज्ञापन

गुम व चोरी के हुए मोबाइल का विकल्प चुनें। मोबाइल का आईएमईआई नंबर, सिम विवरण और शिकायत संख्या दर्ज करें। इसके बाद थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जब मोबाइल बरामद हो जाए तो अनलॉक फाउंड मोबाइल विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें