फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग साधकों ने खेली फूलों की होली, फिर थिरके

विज्ञापन
शाहजहांपुर में योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होली के रंग- योग के संग कार्यक्रम में - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की ओर से शनिवार को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में होली के रंग योग के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत में सभी साधकों को नियमित योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने साधकों को योगाभ्यास कराया। सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली खोली। कार्यक्रम के दौरान आज बिरज में होरी रे रसिया.., होरी खेलें रघुवीरा अवध में.., रंग बरसे भीगे चुनर वाली.. आदि होली गीतों पर साधक और साधिकाएं जमकर थिरके। संचालन कर रहे कवि डॉ. इंदु अजनबी ने सामयिक गीतों और गजलों के माध्यम से कार्यक्रम मेें होली के रंग बिखेरे।
कार्यक्रम मेें गीता पांडेय, पिंकी श्रीवास्तव, अर्चना जौहरी, पद्मा गुप्ता, रश्मि शुक्ला, सुभाष अवस्थी, संध्या गुप्ता, महिमा शुक्ला, शिल्पी गुप्ता, प्रवीणा गुप्ता, शिवांशु मणि त्रिपाठी, तेजवीर गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रमोद पांडेय, अर्चना दीक्षित, रेखा वर्मा, शशि वर्मा, राजकुमारी वर्मा, मिथिलेश त्यागी, मंजू रस्तोगी, शीला रस्तोग आदि रहे।
विज्ञापन

योग साधकों को बांटे उत्कृष्टता प्रमाण पत्र
शाहजहांपुर। मारवाड़ी पाठशाला में योग साधना केंद्र की ओर से शनिवार को वार्षिक फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। आसन और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने के बाद साधकों ने अबीर-गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली। इस अवसर पर योग साधना में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले साधकों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
पुनीत कुमार दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह, महामंत्री राजीव मिश्र, कृष्ण कुमार शर्मा, मयंक भूषण पाण्डेय, मदन मोहन त्रिपाठी, सचिन अवस्थी, सुंदर लाल राठौर, घनश्याम दास गुप्ता, कवित्त मिश्र, विनोदिनी चौहान, नूपुर गुप्ता, शिवानी गुप्ता, सुधा सिंह, राहुल पांडेय आदि साधक उपस्थित रहे। संवाद
लायंस क्लब पर्ल ने गीत संगीत का आयोजन किया
शाहजहांपुर। लायंस क्लब पर्ल की ओर से शहर के एक होटल में गीत-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मनोज खुराना, हनी विज, पंकज मिश्रा, काजल खन्ना, लवी देवास, संजय चोपड़ा, अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं सचिव पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
सर्व समाज अबीर महोत्सव हुआ
शाहजहांपुर। अक्षर वेलफेयर सोसायटी की ओर से सर्व समाज अबीर महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्र अध्यक्ष कुमार सागर ने कहा कि सभी जाति व धर्म के लोगों में आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ रहना चाहिए। इसके बाद अबीर गुलाल से होली खेली गई। महोत्सव में शामिल होने रहे लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। संवाद

होली के रंग- योग के संग कार्यक्रम में एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेलतीं महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

होली के रंग- योग के संग कार्यक्रम में एक दूसरे के गुलाल लगाते योग साधक। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें