फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : शाहजहांपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेल का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शाहजहांपुर ने पीलीभीत को हराकर अंडर-14 का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बारिश के चलते रायफल क्लब में हुई प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के फाइनल में पीलीभीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर को 4-2 से हराया।
बालिका वर्ग के अंडर-19 फाइनल मुकाबले में बरेली ने पीलीभीत को 1-0 से हराया। अंडर-17 वर्ग में पीलीभीत की टीम ने बरेली को 1-0 से शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रतनेश शुक्ला, क्रीड़ा सचिव राम कुमार, तसदीक खान, राहुल कुमार, मीरा गंगवार, जयप्रकाश, लईक अहमद, यासीन खान, वर्तिका रस्तोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें