फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में हिंदू युवा संगठन ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

विज्ञापन
पुवायां में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन करते हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने के विरोध में हिंदू युवा संगठन (अ) के कार्यकर्ताओं ने पुवायां के राजीव चौक पर पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे। अवनीश मिश्रा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं पर अक्सर टिप्पणी करते रहते हैं। इससे हिंदुओं में रोष है। गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और अध्यक्ष अवनीश मिश्रा की ओर से पुलिस को तहरीर देकर भगवान राम पर टिप्पणी कर लोगों की भावनाएं आहत करने, धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने के आरोप में तहरीर दी गई। पुतला दहन के समय प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित, जिला संरक्षक आनंद पांडे, अजय द्विवेदी, सौरभ पटेल, भारत राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हिंदू युवा संगठन की ओर से तहरीर मिली है। जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।



प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें