हिंदी दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और सन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजूकेशन की ओर से चार साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
निजी होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के हिंदी सेवा सम्मान एवं विचार गोष्ठी में मुख्यवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में हमें अपनी ओर से ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्य अतिथि विधायक राजेश यादव ने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। कवि बृजेश मिश्र और अरविंद पथिक, रंगकर्मी शमीम आजाद को शाल ओढ़ाकर हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा गया। कवि राजबहादुर विकल स्मृति सम्मान उनकी पुत्रवधु शिक्षिका नीलम सक्सेना को दिया गया।
कार्यक्रम में उर्मिला श्रीवास्तव, रामदीन सजल, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान आदि ने काव्य पाठ किया। कुलदीप दीपक का संचालन रहा। ओंकार मनीषी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में संयोजक अमित गुप्ता, राष्ट्रीय पार्षद अशोक गुप्ता, कमल सिंह, अभिषेक गुप्ता, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, डॉ. अनुराग अग्रवाल, सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, डॉ. नागेश पांडेय, सुनील अग्निहोत्री, डॉ. आफताब अख्तर, प्रेम गुप्ता, सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
उधर, सन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजूकेशन में हुई प्रतियोगिता में पायल सक्सेना ने प्रथम, आदर्श प्रताप ने द्वितीय, श्रुति प्रजापति ने तृतीय, भाषण और कविता पाठ में जागृति चौरसिया ने प्रथम, सना परवीन ने द्वितीय और ममता मिश्रा ने तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. वीना रानी गुप्ता ने हिंदी दिवस के महत्व को समझाया। आयोजन में आनंद त्रिपाठी, रचित अग्रवाल, अनुभा मिश्रा आदि का योगदान रहा।