शाहजहांपुर। रनथ्रू हिमगिरि एक्सप्रेस को एक यात्री ने चेन खींचकर रोक दिया। इस कारण टनकपुर से चलकर सिंगरौली के लिए जाने वाली डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस को यहां शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर 25 मिनट तक रोकना पड़ा। आरपीएफ ने एक यात्री को हिरासत में लिया है।
दिन में 12:48 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस को लाइन नंबर एक पर रोका गया था, तभी हिमगिरि एक्सप्रेस के आने का समय हो गया। इस ट्रेन का यहां स्टाॅपेज नहीं है। इसी दौरान एक यात्री ने चेन खींचकर हिमगिरि एक्सप्रेस को रोक दिया। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ के जवान मौके पर दौड़कर पहुंच गए। संंबंधित बोगी पर जाकर पूछताछ की गई।
इस बीच ट्रेन से उतरे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लोको पायलट व सहायक ने प्रेशर डाउन करने के बाद ट्रेन को रवाना किया। ऐसे में रनथ्रू ट्रेन के पास होने के दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रेन को 1:13 बजे चलाया गया। ट्रेन खड़ी होने से पूछताछ काउंटर पर जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।