फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजामं कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

Sat, 09 Jan 2016 08:47 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की घटनाओं से नाराज हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पश्चिम बंगाल में मालदा जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा हिंदुओं के साथ मारपीट, लूटपाट और आगजनी और घटनाओं में लिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं में काफी रोष दिखा। उन्होंने बैठक करके इन घटनाओं का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता दुर्गा एंक्लेव स्थित कार्यालय पर इकट्ठा हुए। वहां हुई बैठक में मंच के जिला संयोजक सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू ने कहा कि वोट के कारण सत्ता लोलुप ममता बनर्जी हिंदुओं को प्रताड़ित करने वाले आतंकी गतिविधियों में लिप्त अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इसलिए बंगाल में अल्पसंख्यक निरंकुश हो गए हैं।
मंच के ब्रज प्रांत मंत्री अजय अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति से ममता बनर्जी को बर्खास्त करके पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की गुहार की। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप कार्यकर्ताओं ने वहीं पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला तैयार किया और उसे लेकर खिरनीबाग पहुंचे। उन्होंने कुछ देर तक बिस्मिल पार्क के बाहर नारेबाजी की और बाद में पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में प्रदीप मिश्रा, जीसी मिश्रा, बृजेश प्रजापति, दीपू सोमवंशी, कुशलेश मिश्रा, राकेश विश्वकर्मा, राहुल वाल्मीकि, आशीष त्रिपाठी, पारबृह्म सक्सेना, बटेश्वर राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें