फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे रेपकांड: सड़क पर  उतरे भाजपाई-कांग्रेसी

Tue, 02 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुतला दहन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 बुलंदशहर में हाइवे पर जिले की मां-बेटी से हुए सामूहिक बलात्कार और लूटपाट की घटना को प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण बताते हुए भाजपाई और कांग्रेसी कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर सरकार का पुतला फूंका। उधर, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। दोनों संगठनों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। 
विज्ञापन


फोटो 02 और 03 में।
भाजपाइयों ने नारेबाजी कर 
सरकार का पुतला फूंका
बुलंदशहर की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कचहरी के निकट स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। वहां प्रदेश सरकार का पुतला तैयार किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट तक सरकार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और वहां सरकार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर जेल से लेकर सड़क तक संघर्ष करने का एलान किया। 
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि सरकार को तत्काल पीड़ित परिवार के लोगों की उच्च स्तरीय चिकित्सकों से काउंसिलिंग करानी चाहिए, जिससे कि हैवानियत के  शिकार बने लोग इस कांड की भयावह यादें भुलाकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने पीड़ित बच्ची की शिक्षा और भरण-पोषण के लिए 20 लाख रुपये और परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।  
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं के मान-सम्मान, स्वभिमान और इज्जत की कोई परवाह नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि दयाशंकर की बेटी को सरकार ने समय रहते न्याय दिलाया होता तो अपराधियों में कानून का भय होता और बुलंदशहर जैसी घटना नहीं होती। पुतला दहन और प्रदर्शन में डीपी राठौर, क्षमा वर्मा, डॉ. विजय जौहरी, हरिप्रकाश वर्मा, अंशुल सिंह चौहान, मुकेश राठौर, पवन सिंह, अजय प्रजापति, लता तिवारी, राजकमल वाजपेयी, सत्यम दीक्षित, विक्रम सिंह, सुचित सेठ, रम्मन गुप्ता, रश्मि मिश्रा, बबली जायसवाल, नीरज सैनी आदि शामिल रहे। 


फोटो 08 में।
सूबे की सरकार को तत्काल 
बर्खास्त करें राज्यपाल
- कांग्रेसी महिलाओं ने प्रदर्शन करके भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरकर बुलंदशहर कांड को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। नारेबाजी करने के बाद महिलाओं का शिष्टमंडल संगठन की प्रदेश सचिव सावित्री शर्मा, जिलाध्यक्ष शारदा थापा और नगर अध्यक्ष सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश से मिला।  
राज्यपाल के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि अपराधियों ने हाइवे पर रेप जैसी घटना को अंजाम देकर पूरे देश की महिलाओं के सम्मान को झकझोर दिया है। इस जघन्य घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। न्याय हित में इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ सूबे की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में मीनू मिश्रा, कमलेश सागर, संगीता वाजपंयी, शशि शर्मा, शीतल सक्सेना, आशा तिवारी, वंदना सक्सेना, पूनम मिश्रा, कमला मिश्रा आदि शामिल रहीं।


फोटो 07 में।
प्रदेश सरकार शराब की 
बिक्री पर लगाए प्रतिबंध
- अभाउ व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी महिलाओं ने बुलंदशहर कांड के संदर्भ में शराबखोरी को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में महिलाओं का शिष्टमंडल प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश में शराब की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। 
ज्ञापन में कहा गया है कि बुलंदशहर कांड ने हिंदुस्तान की महिलाओं को हिलाकर रख दिया है। यह घटना पीड़ित परिवार को ऐसी टीस दे गई है जिसे वह जीवन भर भुला नहीं पाएगा। इस सबके पीछे केवल शराब ही जिम्मेदार है। प्रदर्शन में मुन्नी देवी, अंजली श्रीवास्तव, दुर्गा अरोरा, मीरा सिंह, रेखा देवी, लता तिवारी, अनवार खां, राजा रस्तोगी, विनोद राठौर, सुशील चंद्र गुप्ता, योगेश वाजपेयी, कौशल किशोर वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें