फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांव चमरोबोझी में हाई वोल्टेज से बिजली के उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव चमरोबोझी में हाई वोल्टेज आने से कई घरों में बिजली के उपकरण फुंकने से काफी नुकसान हो गया। बुधवार रात 11 बजे गांव चमराबोझी में हाईटेंशन लाइन के तारों के नीचे बनाए गए लोहे के जाल का तार टूटकर ट्रांसफार्मर से छू गया। इससे घरों को जा रही एलटी लाइन मेें हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया, जिससे रोहनलाल, बालकराम, बहादुर लाल, हरिओम, अजय वर्मा, राजकुमार, परसुराम, श्रीपाल, लेखराम, महेश वर्मा, संजीव, मुनीश सहित कई लोगों के फ्रिज, टीवी, पंखे, कूलर आदि फुंक गए। लाइन ट्रिप हो जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव के लोगों ने रात में ही खुटार के विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी लाइन सही करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद लाइन सही की गई, इसके बाद शाम पांच बजे बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। जेई जीत सिंह ने बताया कि तार टूटने की जानकारी मिली थी, जिसे सही करा दिया गया है। उपकरण फुंकने की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें