कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर ट्रॉयल के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर बुधवार को अंडर-23 और सीनियर पुरुष वर्ग के क्रिकेट ट्रॉयल का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि ट्रायल में लगभग 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें आहद, प्रतेश,अनुज, हर्ष ने सीनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। अंडर 23 में अनुज सक्सेना, अभिषेक पाल, आकाश गुप्ता, अदनान, मनीकांत, निपुण अरोड़ा, रामगोपाल, सुखवंत, विकास का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ट्रायल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, फिरोज खान, वत्सल, अभिषेक शर्मा, कुशाग्र का सहयोग रहा। संवाद