फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उद्योग इकाइयां होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्कृष्ट कार्य करने वाली उद्योग इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए उद्यमी 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से गत वर्षों की तरह इस बार भी उत्कृष्ट कार्य करने वालीं ग्रामोद्योग इकाइयों तथा विभाग की ओर से संचालित प्रशिक्षण योजनांतर्गत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमी-इकाई को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इकाई कम से कम तीन वर्ष पूर्व स्थापित होनी चाहिए। पुरस्कार के लिए उद्यमियों का चयन जनपद स्तर पर गठित चयन समिति की ओर से न्यूनतम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों के आधार पर किया जाएगा। इन पुरस्कारों के तहत राज्य स्तर पर चुने गए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के उद्यमियों को क्रमश: 40, 30 और 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार योजना में नामांकन के लिए 2022-23 या इससे पूर्व के वर्षों में स्थापित व निरंतर कार्यरत इकाइयां संचालित करने वाले उद्यमी आवश्यक कागजात समेत अपना आवेदन 15 मई तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें