शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत हुई जनसुनवाई में सबसे अधिक जर्जर सड़कों को सही कराने की शिकायतें आईं। कुल आई नौ शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी सियाराम ने आरसीसी सड़क बनाने की, सुभाषनगर निवासी सरिता सैनी ने सड़क पर हुए गड्ढों की मरम्मत कराने की, इसी मोहल्ले के नवनीत ने निर्माण व जलकल विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण को शीघ्र कराने की शिकायत की। आनंदपुरम कॉलोनी निवासी भगवान शरण ने नाले की दीवार बनवाने, अहमदपुर के आशीष त्रिपाठी ने पुलिया सही कराने और नाले की सफाई कराने, लोधीपुर के शुभम ने पानी की पाइप लाइन में कनेक्शन कराने, प्रेम नगर कॉलोनी की सुनीता सिंह ने दाखिल-खारिज कराए जाने की मांग की।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद