फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेधावियों ने मनाया जश्न, अध्यापकों ने खिलाई मिठाई

विज्ञापन
तिलहर ​स्थित एलबीजेपी इंटर कॉलेज में मेधावियों को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य भारत भूषण। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही नगर के विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों और अध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


एलबीजेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत भूषण ने स्टाफ के साथ हाईस्कूल के हिमांशु, आयन और इंटर के राज राघव सिंह, मुस्कान राठौर सहित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने कॉलेज के स्टाफ के साथ हाईस्कूल के सार्थक, श्रेष्ठा रस्तोगी, कौशिक पाल, अंश यदुवंशी, आर्यन सिंह, प्रशांत, अनमोल और इंटर के आदित्य राजपूत, मोहम्मद शरिक, प्रिंस सिंह का बेहतर प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन किया।
मां शारदे इंटर कॉलेज के प्रबंधक सोमपाल मौर्य ने स्टाफ के साथ मिलकर हाईस्कूल की शिक्षा सक्सेना, निहारिका, बबलू, राहुल और इंटर के इशांत यादव, फायजा खान, प्रिया मौर्य, ओमवीर सहित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसरों में दिनभर जश्न का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें