फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे! कक्षा एक में तो एक भी छात्र नहीं

Tue, 12 May 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे शिक्षकों की लापरवाही कहें या जर्जर भवनों के गिरने का भय। नगर क्षेत्र में किराए के जर्जर भवनों में संचालित स्कूलों में छात्र संख्या लगातार घट रही है, क्योंकि गिरताऊ भवनों में अभिभावक बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजने से कतरा रहे हैं। इससे विद्यालयों में छात्र नामांकन एवं उपस्थिति काफी कम रहती है। नगर शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान यह पोल खुली।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने प्राथमिक विद्यालय घूरनतलैया एवं भारद्वाजी का निरीक्षण किया। हैरानी तब हुई जब दोनों विद्यालयों में कक्षा एक में एक भी छात्र नामांकित नहीं था। त्रिवेदी को दोनों विद्यालयों में मात्र 10 बच्चे मौजूद मिले, जबकि नामांकित 36 थे। इन विद्यालयों में तीन अध्यापक कार्यरत हैं। इस पर त्रिवेदी ने रीना श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव  और राकेश मिश्रा को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों को समझाने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय अलीजई में 104 बच्चे नामांकित हैं, निरीक्षण के दौरान केवल 10 बच्चे ही मौजूद मिले। इस पर त्रिवेदी ने इंचार्ज आलिया बेगम और सहायक अध्यापक सुबोध वर्मा को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में एक मई से मिड डे मील नहीं बन रहा था, जिसे मीनू के अनुसार तैयार कराने केे लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें