फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेडक्रॉस दिवस पर जरूरतमंदों की मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुराने जिला अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विशेष कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को त्रिपाल, कपड़े और फल बांट गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा, एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव, संस्था के संस्थापक शाहनवाज खान, डॉ.शाहिद अख्तर ने किया। अतिथियों का अंगवस्त्र व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सचिव डॉ.विजय जौहरी ने बताया कि यह दिवस रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।
विश्व रेडक्रॉस दिवस का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग व मानवता के मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में अवनीश सक्सेना, अनुज जौहरी, अग्रज जौहरी, नवजोत सिंह, डॉ.एसपी कौशल, ब्रजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें