फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल से पिकअप निकालने पर टूटा हाइट गेज

विज्ञापन
जलालाबाद में कोलाघाट पुल के हाइट गेज मे फंसी पिकअप। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। कोलाघाट के पुराने पुल से बृहस्पतिवार को जबरन पिकअप निकालने के प्रयास में वहां लगा हाइट गेज टूट गया। हालांकि, नए पुल का निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार ने शुक्रवार को सुबह टूटे हाइट गेज की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले कोलाघाट पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से उसे भारी वाहनों के संचालन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके लिए पुल के दोनों तरफ लोहे के गर्डर वाले हाइट गेज भी लगवा दिए गए। इसके बावजूद अक्सर वाहन चालक छोटे चार पहिया वाहनों को ऊपर तक सामान लोड करके वहां से निकलते रहते हैं।
इसी कोशिश में बृहस्पतिवार को सामान लेकर जा रही पिकअप का ऊपरी हिस्सा हाइट गेज में फंस गया। इसके बावजूद चालक ने पिकअप को आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो हाइट गेज टूट गया। पुलिस पिकअप और उसके चालक का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें