फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में भीषण जाम... राहगीरों के साथ ही स्कूलों के बच्चे हुए परेशान

Fri, 23 Aug 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सीन एक : पुवायां में राजीव चौक पर लगा भीषण जाम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। रक्षाबंधन के दिन चार घंटे तक भीषण जाम के बाद बृहस्पतिवार को पुवायां के राजीव चौक पर फिर से भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चे भी एक घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर का राजीव चौक शाहजहांपुर, खुटार, बंडा, निगोही और कस्बे के अंदर जाने का प्रमुख चौराहा है। यहां पर ई रिक्शा, ठेले, खोमचे वालों के साथ ही शाहजहांपुर रोड पर जाने वाले डग्गामार वाहनों के कारण आवागमन बाधित होता है। चौराहे पर बने पिंक बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर राजीव चौक पर जाम लग गया। कुछ लोगों ने आगे निकलने की होड़ में वाहनों को गलत साइड पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इससे दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया। आधे हाईवे तक कब्जा किए ई-रिक्शाें को खदेड़ने के बाद वाहनों के निकलने का रास्ता बन सका। लगभग एक घंटे बाद बमुश्किल जाम खुलवाया जा सका।

ई-रिक्शा पर व्याकुल हो उठे छात्र-छात्राएं
जाम लगने से स्कूलों बसों के अलावा कई ई रिक्शा और बाइकों से स्कूल से बच्चों को घर ले जाने वाले लोग भी जाम में फंस गए। जाम में कई बार ई रिक्शों पर बैठे बच्चे शोर मचाते हुए भी नजर आए, कई राहगीरों ने स्कूल बसों को को जगह देकर निकाला। इससे उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, राजीव चौक पर जाम लगने के दौरान स्कूली बच्चों से भरी बसें भी जाम में फंस गई। थाने में जानकारी पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। इससे एक घंटे तक बच्चे जाम में फंसे रहे। यह पहली बार नहीं हुआ है। स्कूली बच्चों को इस परेशानी से आए दिन गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा जाम की सबसे बड़ी वजह
जाम लगने का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा चालक हैं। राजीव चौक से शाहजहांपुर-पलिया और मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे निकला है। दो हाईवे होने के कारण वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है।चालक अपने ई-रिक्शा आधा हाईवे घेरकर खड़े कर देते हैं और सवारियां बिठाने लगते हैं। इस कारण आए दिन जाम लगता है और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ दुकानदार भी नाले के आगे तक दुकान लगा देते हैं और इन दुकानों पर खरीददारी करने वाले लोग अपने वाहन रोड पर खड़े कर देते हैं, इससे भी जाम लग जाता है।

-
राजीव चौक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है। फिर भी जाम लगने की समस्या को लेकर थाने पर निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी और समस्या का समाधान होगा।
पंकज पंत, सीओ पुवायां

सीन एक : पुवायां में राजीव चौक पर लगा भीषण जाम। संवाद

सीन एक : पुवायां में राजीव चौक पर लगा भीषण जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें