फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव-फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। नौसना मड़ैया गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर फायरिंग हुई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। छह लोग घायल हुए। दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गांव के सनी देव कश्यप मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहे थे। आगे गढ़िया छवि मार्ग पर नौसना गांव के राजकुमार यादव मार्ग पर मक्का सुखा रहे थे। मार्ग पर ही चारपाई और लकड़ियां आदि होने से सनी देव ने आगे निकलने का प्रयास किया तो उनकी बाइक चारपाई से टकरा गई। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। ईंट-पत्थर चले। बाद में फायरिंग होने लगी।
एक पक्ष के श्याम वीर कश्यप, विश्वनाथ कश्यप व सनी देव कश्यप और दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव, राम सुधीर यादव व उमेश यादव घायल हो गए। राजकुमार की हालत नाजुक है। श्यामवीर को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीएचसी से राजकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज और श्याम वीर को कानपुर रेफर किया गया है। कुछ घायल निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें