फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लू का बढ़ेगा प्रकोप, पारा भी मारेगा उछाल

Thu, 24 Apr 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को गर्मी से बचाव करते हुए जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामान्य से तेज चली तेज हवा ने दोपहर में लू का रूप ले लिया। इससे लोग गर्मी में बेहाल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इससे बादल छाए रहने के साथ लू चलने और तापमान में उछाल आने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में सामान्य से 10 से 15 किमी तेज रफ्तार हवा चली। लोगों का सड़क पर निकलना तक मुश्किल हो गया। गर्म हवा से बचने के लिए लोग कपड़े से चेहरे को ढके दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। पछुआ हवा चलने से तापमान में मामूली गिरावट हुई। वायुदाब 22 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बादल छाए रहने के साथ सामान्य से तेज लू चलने की संभावना है। तापमान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें