फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई, एक दंपती में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर बुधवार को 20 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के दंपती की शादी को करीब 11 वर्ष हो चुके थे। आवेदक ने बताया कि सात माह से उनका पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर समझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। केंद्र पर महिला आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, मोनिका कुमारी, मोनिका रानी, निशा मिश्रा, आरक्षी साकेत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें