फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 28 पत्रावलियों पर सुनवाई, दो दंपती में सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस परामर्श केंद्र पर मंगलवार को 28 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इस दौरान दो दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर किया गया। केंद्र से ही दोनों दंपती को विदाई दी गई। केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के दंपती की शादी को तीन साल हुए थे। महिला दो माह से मायके में रह रही थी। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसका कहना नहीं मानती है। बिना बताए मायके चली जाती है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के दंपती की शादी एक साल सात माह पूर्व हुई थी। महिला 15 दिन से अपने मायके में रह रही थी। महिला ने बताया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। खाना खर्चा नहीं देता था। आए दिन घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। परेशान होकर मायके चली गई थी। केंद्र प्रभारी ने बताया कि वार्ता के बाद दोनों दंपतियों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। इस दौरान परामर्शदात्री शशि प्रभा कौशल, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, निशा मिश्रा व रश्मि चौधरी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें