फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परामर्श केंद्र पर 20 पत्रावलियों पर सुनवाई, एक मामले का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता हो गया। दोनों को केंद्र से ही माला पहनाकर विदाई दी गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के एक दंपती की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। महिला का कहना था कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसे खर्चे के लिए रुपये नहीं देता था। मांगने पर नाराज होकर मारपीट करने लगता था। पति की इन आदतों से तंग होकर मायके आकर रहने लगी।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि दोनों को पक्षों को केंद्र पर बुलाकर उनकी आपस में वार्ता कराई गई। उन्हें समझाया गया। इसके बाद दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस मौके पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, निशा मिश्रा, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें